सीवान: सीएम नीतीश के दौरे के बीच बम ब्लास्ट से मचा हड़कंप; एक की मौत, कई जख्मी

सीवान में सीएम नीतीश कुमार की सभा से कुछ ही दूरी पर हुए ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस ब्लास्ट में कई लोग जख्मी हो गए हैं। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा आज ही सीवान पहुंचने वाली है। इस यात्रा के सीवान पहुंचने से पहले हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है। पटाखा बनाने के दौरान हुई गलती की वजह से बम ब्लास्ट कर गया। इस धमाके की वजह से अफरा तफरी मच गई। यह घटना सीवान के हुसैनगंज थाना के बड़रम गांव की है। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच गई है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सीएम का कार्यक्रम स्थल है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *