72 घंटे तक क्यों सोती रही पटना पुलिस? पोस्टमार्टम के बाद टूटी नींद, नीट छात्रा की मौत को ‘सुसाइड’ बताने की इतनी जल्दी क्यों थी?

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस पर पुलिस की संवेदनशीलता और जांच के तरीकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिया हैं। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि छात्रा के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके साथ जबरदस्ती की गई थी। पुलिस को हम लोग बता रहे थे, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले को ‘सुसाइड’ का रूप देने में लगी थी। थाना की एसएचओ रौशनी पर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। एसएचओ ने खुद मौके पर जाने के बजाय अपने प्राइवेट ड्राइवर से सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर लाने के लिए भेजा था। इस घटना के सामने आने के बाद से ही रौशनी कुमारी की भूमिका पर कई तरह के सवाल खड़ा हो रहे हैं। इस मामले के तुल पकड़ने पर पुलिस मुख्यालय की ओर से इस पूरे मामले की जांच पटना पुलिस से लेकर एसआईटी को दे दिया। लेकिन, जांच से अलग हटने के बाद भी रौशनी कुमारी की इस पूरे मामले में सक्रियता कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *