बिहार में पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया कि बड़े स्तर पर अब वार्डों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेंगे। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि लेकिन, यह साफ कर दिया कि आगामी चुनाव में आरक्षण का रोस्टर जरूर बदला जाएगा। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए स्पष्ट किया कि दरअसल, 2021 में कोविड महामारी की वजह से बिहार समेत पूरे देश भर में जनगणना नहीं हो पाई थी। इसकी वजह से सरकार के पास जनगणना का ताजा आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इसलिए पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन कराना संभव नहीं है। मंत्री ने कहा कि कुछ पंचायतों को नगर निकायों में शामिल कर दिया गया है। ऐसे में वहां पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


