50 लाख कैश, 2 किलो सोना और 6 किलो चांदी… छापेमारी के बाद खुद डकार गए थानेदार साहब! जानें कैसे खुली पोल

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में चोरी की जांच करते-करते पुलिस खुद ही सवालों के घेरे में आ गई है। मामला लालगंज थाना का है, जहां थानेदार साहब और एक दारोगा जी पर आरोप है कि उन्होंने जब्त किए गए सामान को इन्वेंट्री में दर्ज करने के बजाय उसका गबन कर लिया। आरोप है कि एक डकैती की जांच के दौरान लगभग 50 लाख रुपये कैश, करीब 2 किलो सोना और 6 किलो चांदी बरामद हुई थी, लेकिन जब्ती सूची में दर्ज करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उसे गायब कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार और दरोगा सुमन झा को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *