Patna Police Encounter बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के दामाद से रंगदार मांगने वाला कुख्यात अपराधी मैनेजर राय शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में जख्मी हो गया। जख्मी मैनेजर राय को पुलिस ने एम्स में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार मैनेजर राय और पुलिस के बीच 6 राउंड गोलियां चलाई गईं। इसमें एक गोली मैनेजर राय के पैर में लगी है। पुलिस ने जख्मी हालत में मैनेजर राय को पटना एम्स में भर्ती करा दिया है। मैनेजर राय पर हत्या, रंगदारी और लूट पाट के करीब 20 मामले दर्ज हैं। घटनास्थल से पुलिस ने दो कारतूस और एक कट्टा बरामद किया है। मामला खगौल थाना क्षेत्र के खगौल लख के पास का है। नई सरकार के गठन के बाद यह 8वां मुठभेड़ था। इससे पहले बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में नक्सली दयानंद मारा गया था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


