Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का नाम इस समय बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी वजह उनकी पार्टी के विधायकों में असंतोष की खबरें और पार्टी में फूट की संभावना है। इसके साथ ही उन पर फिर से परिवारवाद के आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि बिहार सरकार में अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री पद दिलाने के बाद, कुशवाहा अब अपनी बहू साक्षी मिश्रा के लिए भी पद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, उपेंद्र कुशवाहा ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो मै पोस्ट किए हैं, जिसमें उन्होंने इन खबरों को बेबुनियाद, मनगढ़ंत और झूठा बताया है और मीडिया को अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने की सलाह दी है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


