Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों के खिलाफ बहुत सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। कड़ी चेतावनी देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, “जो भाग गए, उन्होंने खुद को बचा लिया, जो नहीं भागे हैं, उन्हें मैं तीन महीने के अंदर भगा दूंगा।” सम्राट चौधरी ने ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री जय नारायण निषाद की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। इस मौके पर उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, बिजली सब्सिडी और विकास कार्यों को लेकर सरकार की नीतियों की तारीफ की, साथ ही RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला भी बोला।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


