जीतन राम मांझी अक्सर अपने विवादास्पद बयानों से चर्चा में रहते हैं। वे कुछ ऐसा बोल जाते हैं कि जिससे उनकी किरकिरी होने लगती है। उनके राजनीतिक बयान की वजह से एनडीए मुसीबत में पड़ता है। हाल ही में उन्होंने राज्यसभा में सीट की मांग को लेकर कहा कि अगर एनडीए में उनकी बात नहीं मानी गई तो वो मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने बेटे संतोष सुमन को भी सलाह दी है कि अगर एनडीए में उनकी बात नहीं मानी जाती तो मंत्री पद छोड़ दें। 2026 के राज्यसभा चुनाव से पहले मांझी के इस बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। मांझी के पिछले बयानों से भी राजनीतिक बवाल मच चुका है। मांझी इससे पहले भी हाल ही में तीन ऐसे बयान दिए जिससे राजनीतिक बवाल मच गया था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


