Nitin Nabin: पटना का माहौल मंगलवार को पूरी तरह से राजनीतिक जश्न में बदल गया, जब नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजधानी पहुंचे। जैसे ही नितिन नवीन दोपहर करीब 12:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरे उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। एयरपोर्ट से लेकर बेली रोड और मिलर हाई स्कूल ग्राउंड तक का पूरा इलाका बीजेपी के रंगों से सजा हुआ था। इस भव्य स्वागत की वजह से एयरपोर्ट के पास करीब एक किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


