बिहार के सुपौल में एक मौलवी को स्थानीय लोगों ने एक शादीशुदा महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में देखते ही आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने दोनों को एक पेड़ से बांधकर उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह तस्वीर सुपौल जिला के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद गांव में तत्काल पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने पूरे मामले को रफ़ा‑दफ़ा करने के लिए आरोपी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया और समझौता करवा दिया। लेकिन वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


