बिहार में ताड़ी पीने वालों के लिए खुशखबरी? तेजस्वी यादव ने कहा- हमारी सरकार आई तो हटेगा बैन

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक बड़ा चुनावी दांव चला है। सारण जिले के परसा में आयोजित जनसभा में तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो राज्य में ताड़ी (ताड़ के पेड़ से निकलने वाला रस ) पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की शराबबंदी नीति पूरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराबबंदी के नाम पर गरीबों और दलितों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि अमीरों के घर तक शराब की होम डिलीवरी हो रही है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *