बिहार में 51 विधानसभा सीटों पर आरजेडी और बीजेपी के बीच आमने-सामने की टक्कर है। बिहार में बीजेपी एनडीए गठबंधन के 101 तथा आरजेडी महागठबंधन के 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें 51 ऐसी सीटें हैं जहां आरजेडी और बीजेपी आमने सामने हैं। इनमें डिप्टी सम्राट चौधरी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का भी क्षेत्र शामिल है। तारापुर विधानसभा सीट पर सम्राट चौधरी चुनाव मैदान में हैं वहीं राघोपुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी के दोनों पूर्व सांसद दानापुर से रामकृपाल यादव और सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू भी लड़ाई भी आरजेडी प्रत्याशियों से है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


