बिहार चुनाव 2025: 243 नहीं अब 242 सीटों पर चुनाव लड़ेगा महागठबंधन, जानें वोटिंग से पहले एक सीट का कैसे हुआ नुकसान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के बाद अब महागठबंधन को भी बड़ा झटका है। महागठबंधन के घटक दल VIP के एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। जानकारी के अनुसार सुगौली विधानसभा सीट से VIP प्रत्याशी शशिभूषण सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। ऐसे में अब महागठबंधन प्रदेश की 243 सीटों में से 242 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। बता दें कि इससे पहले एनडीए के घटक दल लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया था। सीमा सिंह ने मढौरा विधानसभा से नामांकन भरा था। 

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *