Pakistan New ODI Captain: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के बाद 4 से 8 नवंबर तक फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान की टीम में एक बड़े बदलाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की जगह नया वनडे कप्तान नियुक्त किया है। पीसीबी ने सोमवार देर रात को यह घोषणा की है। बोर्ड ने पुष्टि की कि शाहीन की नियुक्ति इस्लामाबाद में हुई एक बैठक के बाद की गई है, जिसमें सफेद गेंद के मुख्य कोच माइक हेसन, हाई परफॉर्मेंस निदेशक आकिब जावेद और चयन समिति के सदस्य शामिल थे।Pakistan New ODI Captain: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के बाद 4 से 8 नवंबर तक फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान की टीम में एक बड़े बदलाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की जगह नया वनडे कप्तान नियुक्त किया है। पीसीबी ने सोमवार देर रात को यह घोषणा की है। बोर्ड ने पुष्टि की कि शाहीन की नियुक्ति इस्लामाबाद में हुई एक बैठक के बाद की गई है, जिसमें सफेद गेंद के मुख्य कोच माइक हेसन, हाई परफॉर्मेंस निदेशक आकिब जावेद और चयन समिति के सदस्य शामिल थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


