Chhath Special Train दीपावली के साथ ही छठ महापर्व पर घर आने के लिए दिल्ली, मुम्बई समेत अन्य शहरों से बिहार की ओर आने वाली ट्रेनों में भीड़ उमड़ पड़ी है। ट्रेन और प्लेटफॉर्म बिहार आने वाले यात्रियों से खचाखच भरी हुई है। भीड़ से यात्रियों को ट्रेन से उतरने और चढ़ने में बेहद परेशानी हो रही है। दिल्ली और मुम्बई से बिहार को आने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों का कहना है कि भीड़ का आलम यह है कि यात्रियों को चढ़ने और उतरने की जल्दी में आपस में ही धक्का-मुक्की करनी पड़ा रही है। इसके करण लोगों की ट्रेन ही छूट जा रही है। इनका कहना है कि ट्रेनों की लेटलतीफ रहने की वजह से भी यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। मंगलवार को मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी स्टेशन पर पर्व को लेकर महानगर से प्रवासियों की भारी भीड़ थी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


