Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव सोमवार की देर रात दिल्ली से पटना लौट आए। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। एक दो दिनों में महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो जायेगा। दिल्ली से तेजस्वी के साथ पटना लौटे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में जो बीमारी था उसका दिल्ली में इलाज हो गया है। डॉक्टर को हम लोग अपने साथ दिल्ली से पटना लेते आए हैं। सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि एक दो दिनों में फैसला हो जायेगा। इधर, सोशल मीडिया पर कांग्रेस और आरजेडी के बीच हुई शायराना वार ने महागठबंधन में सीटों को लेकर चल रहे वार की पोल को रख दिया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


