बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में पटना में पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं बिहार चुनाव के पार्टी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान,चुनावों के सह-प्रभारी सीआर पाटिल और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद थे। प्रत्येक सीट और वहां से पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा? इसको लेकर लंबी बैठक हुई। प्रत्येक सीटों पर मंथन के बाद बीजेपी प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट दिल्ली में पार्टी आला कमान को सौंप दी है। इसपर अब अन्तिम फैसला दिल्ली को करना है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


