MCA Men’s Under-19 State 50 Over Championship 2025: क्रिकेट को यूं ही अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहा जाता है, यहां कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में कभी 50 ओवर के मैच में 500 रन का आंकड़ा कोई टीम नहीं छू सकी है, लेकिन एमसीए मेंस अंडर-19 स्टेट 50 ओवर चैंपियनशिप 2025 में ये स्कोर भी पार हो गया है। ये कमाल सैलंगोर की टीम ने किया है, जिसने पुत्राजाया के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में 564 रन बना डाले। इतना ही नहीं उसने पुत्राजाया को महज 87 रन पर ढेर करते हुए 477 रन के बड़े अंतर से जीत भी दर्ज की। इस मैच के हीरो मोहम्मद अकरम एबीडी मालेक रहे, जिन्होंने 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए दोहरा शतक ठोक डाला।MCA Men’s Under-19 State 50 Over Championship 2025: क्रिकेट को यूं ही अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहा जाता है, यहां कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में कभी 50 ओवर के मैच में 500 रन का आंकड़ा कोई टीम नहीं छू सकी है, लेकिन एमसीए मेंस अंडर-19 स्टेट 50 ओवर चैंपियनशिप 2025 में ये स्कोर भी पार हो गया है। ये कमाल सैलंगोर की टीम ने किया है, जिसने पुत्राजाया के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में 564 रन बना डाले। इतना ही नहीं उसने पुत्राजाया को महज 87 रन पर ढेर करते हुए 477 रन के बड़े अंतर से जीत भी दर्ज की। इस मैच के हीरो मोहम्मद अकरम एबीडी मालेक रहे, जिन्होंने 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए दोहरा शतक ठोक डाला।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


