जमीनी विवाद के लिए मचा ऐसा संग्राम, दहशत में है पूरा गांव, किसी को जिंदा जलाया तो किसी को मारी गोली
बिहार के अररिया जिले में शनिवार को संपत्ति विवाद के चलते एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस दोहरे हत्याकांड में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे को जिंदा जला दिया गया। इस घटना ने पूरे जिले में दहशत फैला दी है।


