Voter Adhikar Yatra राहुल गांधी की यात्रा में शनिवार की सुबह यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और आरजेडी प्रमुख की बेटी रोहिणी आचार्या भी शामिल हुई। राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) और इसमें गड़बड़ी को लेकर अपनी यात्रा कर रहे हैं। यात्रा (शनिवार, 30 अगस्त) 14वां दिन छपरा (सारण) के एकमा से निकल चुकी है। यह यात्रा सारण से भोजपुर की तरफ बढ़ रही है। दिन में बिहार के आरा में जनसभा होगी। एकमा में जीप पर राहुल, तेजस्वी, अखिलेश समेत इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के साथ साथ आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या भी सवार हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


