बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होंगे, जिससे पहले बिहार सरकार तरह-तरह की लोकलुभावन योजनाओं का ऐलान कर रही है। इस कड़ी में बिहार सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को सशक्त बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की घोषणा की। योजना के तहत राज्य के हरेक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने इसे अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि इसका असर दूरगामी होगा। उन्होंने याद दिलाया कि 2005 में सत्ता संभालने के बाद से महिला सशक्तीकरण उनकी सरकार की पहचान रहा है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


