Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रक्रिया जारी है। अब तक इस भर्ती में 25 जिलों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट का फाइनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। यह मेरिट लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लिया था। इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली गई थी। चयन पूरी तरह से फिजिकल परफॉर्मेंस के आधार पर किया गया है। बाकि जिलों का भी एक-एक करके फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दिया जाएगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


