भागलपुर (बिहार) में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) ऑफ इलेक्टोरल रोल्स के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रह रही दो पाकिस्तानी महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज पाए गए और उन्हें भारतीय वोटर आईडी (EPIC) भी जारी कर दिया गया था। इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया चल रही है। गृह मंत्रालय की ओर से चल रहे वेरिफिकेशन ड्राइव में यह गड़बड़ी सामने आई। मंत्रालय के अभियान का मकसद देश में वीजा अवधि से अधिक समय से ठहरे विदेशी नागरिकों की पहचान करना है। इसी दौरान भागलपुर में 3 पाकिस्तानी नागरिकों की मौजूदगी का पता चला, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


