बेटी के बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए बाप ने रची घिनौनी साजिश, मां ने भी दिया पति का साथ

बिहार गया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दूसरे धर्म के प्रेमी से बेटी के प्रेम संबंध से नाराज एक बाप ने अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए झूठे अपहरण का मामला गढ़ दिया। इस साजिश में मां भी शामिल रही और उसने भी पुलिस से सच्चाई छिपाई। पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय युवती के परिवार ने उसके बॉयफ्रेंड सद्दाम मियां और उसके दोस्त पहलवान मियां पर अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं, परिवार ने 16 अगस्त को सड़क जाम कर हंगामा भी किया। इस दबाव के बीच दोनों आरोपियों ने अदालत में सरेंडर कर दिया।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *