Bihar Assembly Elections: वोटर अधिकार यात्रा को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राहुल गांधी सासाराम पहुंचे

Voter Adhikar Yatra बिहार में वोटर अधिकार यात्रा को लेकर राहुल गांधी सासाराम पहुंच गए हैं। राहुल यादव के सासाराम पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी सासाराम पहुंचे हैं। राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने पर विपक्ष के नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा को लेकर 16 दिनों तक बिहार में रहेंगे। यह यात्रा बिहार के 20 से अधिक जिलों से होकर गुजरेगी। करीब 50 विधानसभा से यह यात्रा जुड़ेगी। यात्रा में करीब 1300 किलोमीटर का सफर तय किया जायेगा। इस यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाली महागठबंधन की एक बड़ी रैली के साथ होगी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *