बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के गढ़ में एनडीए के सामने पुनर्वापसी की चुनौती, राजेश राम के सामने गढ़ बचाने का दबाव

Bihar Assembly Elections 2025 बिहार का ‘अनजान’ विधानसभा इन दिनों राजनीति में खास बन गया है। कुटुंबा का किला फतह करने वाले राजेश राम इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। राजेश राम पिछले दो विधानसभा चुनावों से इस सीट पर जीत रहे हैं। लेकिन, 2025 के विधानसभा चुनाव में राजेश राम के सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ जहां उन पर पूरे प्रदेश में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को सुधारने की जिम्मेवारी है वहीं दूसरी तरफ कुटुंबा में हैट्रिक लगाने की चुनौती है। जबकि एनडीए की इस सीट पर नजर है। एनडीए इस सीट पर जीत दर्ज कर बिहार में एक बड़ा संदेश देना चाहता है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *