Bihar TRE4: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले होगी टीआरई-4 की परीक्षा, जानिए टीआरई-5 की परीक्षा कब होगी?

Bihar TRE-4 News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले टीआरई-4 (TRE-4) की परीक्षा होगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बीपीएससी की ओर से टीचर भर्ती परीक्षा (TRE-4) का जल्दी से अधिसूचना जारी किया जायेगा। मोतिहारी में ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए ये बाते कही। उन्होंने कहा कि TRE-4 के तहत बहाली के लिए जल्द ही बीपीएससी को अधियाचना भेज दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद टीआरई-5 की परीक्षाएं करवाई जाएंगी, जिससे और ज्यादा पद भरें जायेंगे।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *