Bihar Weather: बिहार के 38 जिलों में अगले 48 घंटे तक झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान सभी जिलों में ठनका गिरने और तेज हवा चलने की भी संभावना है। दरअसल, मॉनसून ट्रफ लाइन छपरा से गुजर रही है। इसके कारण इसका उत्तर-पूर्वी-उत्तर-पश्चिमी बिहार में असर दिखा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती परिसंचरण से बिहार में अगले तीन-चार दिन बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। आइएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार चार अगस्त सोमवार को लगभग पूरे राज्य में भारी बारिश होगी। कई जगहों पर झमाझम बारिश की भी संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


