Bihar Home Guard Result: बिहार में होम गार्ड फिजिकल परीक्षा के बाद अब इसके परिणाम जारी किये जा रहे हैं। राज्य के Home Guard विभाग ने 15,000 पदों पर हो रही भर्ती प्रक्रिया के लिए अब तक 20 जिलों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जो भी अभ्यर्थी इस टेस्ट में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इससे पहले 17 जिलों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई थी। अब 3 अन्य जिलों के लिए लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें खगड़िया, मधेपूरा और सुपौल का नाम शामिल है। इन जिलों के लिए भी अब फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लिया था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


