पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और परिवार से निकाले जाने के बाद ज्यों-ज्यों समय बीत रहा है, तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का परिवार और पार्टी के प्रति गुस्सा बाहर निकल रहा है। वह पार्टी के दोहरेपन को लेकर सार्वजनिक रूप से चुभने वाले सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले अपने तीन बहनों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया था। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने टीम तेज प्रताप यादव नाम का सोशल मीडिया पेज भी लॉन्च किया। ताजा हमले उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट में तेज प्रताप राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र (MLA Bhai Virendra) द्वारा एक पंचायत सचिव को पीटने की धमकी (Maner MLA threatening to beat a panchayat secretary) देने पर पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाया और पार्टी नेतृत्व पर “चुनिंदा कार्रवाई” करने का आरोप लगाया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


