आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव का मामला एससी-एसटी थाने पहुंचा, जानें क्या है पूरा मामला

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव का मामला अब एससी-एसटी थाना पहुंच गया। पंचयात सचिव संदीप कुमार ने पटना के एससी-एसटी थाने में आरजेडी विधायक के खिलाफ एफआईआर कराया है। दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि भाई वीरेंद्र की ओर से उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। फोन पर उन्होंने जूते से मारने की भी बात कही है। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के इस धमकी से मैं काफी भयभीत हो गया हूं। इसके साथ ही मैं मानसिक उत्पीड़न भी झेल रहा हूं। दरअसल मनेर से राजद विधायक और पंचायत सचिव का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें बातचीत के दौरान आरजेडी विधायक ने ये बातें कही थी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *