BPSC TRE 4.0: बिहार की सरकारी स्कूलों में शिक्षक बहाली को लेकर एक बार फिर बड़ी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। BPSC TRE 4.0 के तहत जल्द ही भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। पिछले कुछ महीने से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती को लेकर विभाग जल्द कोई ऐलान कर सकता है। लेकिन अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है। अब इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा अगस्त या सितंबर महीने में शिक्षक पदों की नई रिक्तियां जारी की जा सकती है। अनुमान है कि इस बार करीब एक लाख पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चलाई जाएगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


