Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा में RJD-BJP विधायकों के बीच हाथापाई, पढ़िए क्या है पूरा मामला बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच बहस के बाद RJD और BJP विधायकों के बीच हाथापाई हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बवाल रोकने के लिए मार्शल्स को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। सदन की कार्रवाई के बाद भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता बेल में डटे हुए थे। मार्शल्स कई विधायकों के साथ मिलकर एक-दूसरे को रोकने की कोशिश कर रहे थे। इधर, इस घटना के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने शाम चार बजे कार्यवाही स्थगित कर दिया गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


