IND vs ENG, 4th Test: मैनचेस्टर टेस्ट में भारत को बड़ा झटका, ऋषभ पंत चोटिल, एंबुलेंस ले जाए गए मैदान से बाहर

IND vs ENG, 4th Test: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम को ऋषभ पंत के तौर पर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अंगुली की चोट की वजह से लॉर्ड्स टेस्ट मैच में विकेट-कीपिंग नहीं कर पाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत अब मैनचेस्टर टेस्ट मैच में चोटिल हो गए हैं। उन्होंने 64वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद को रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे उनके पैर में लगी। इस पर ऋषभ पंत कराहते हुए मैदान पर ही गिर पड़े। उधर इंग्लैंड ने एलबीडब्ल्यू की अपील करते हुए रिव्यू लेने का फैसला किया। ऋषभ पंत एलबीडब्ल्यू आउट होने से तो बच गए, लेकिन उन्हें पैर में गंभीर चोट लगी है।IND vs ENG, 4th Test: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम को ऋषभ पंत के तौर पर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अंगुली की चोट की वजह से लॉर्ड्स टेस्ट मैच में विकेट-कीपिंग नहीं कर पाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत अब मैनचेस्टर टेस्ट मैच में चोटिल हो गए हैं। उन्होंने 64वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद को रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे उनके पैर में लगी। इस पर ऋषभ पंत कराहते हुए मैदान पर ही गिर पड़े। उधर इंग्लैंड ने एलबीडब्ल्यू की अपील करते हुए रिव्यू लेने का फैसला किया। ऋषभ पंत एलबीडब्ल्यू आउट होने से तो बच गए, लेकिन उन्हें पैर में गंभीर चोट लगी है।  

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *