Online Chess Market: दुनिया के सबसे पुराने खेलों में शुमार शतरंज में भारत का दबदबा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। इस दौरान चेस ने ई स्पोर्ट्स गेम्स के रूप में भी अपनी बड़ी पहचान बनाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 के बाद भारत ऑनलाइन चेस की दुनिया में भारत एशिया के सबसे बड़े बाजार में से एक बनकर उभरा है। इस कारण ये है कि भारत में अब लोग चेस को बोरिंग नहीं बल्कि मनोरंजन के तौर पर लेने लगे हैं और इसी कारण पिछले पांच साल में इसकी लोकप्रियता भी पूरी दुनिया में काफी तेजी से बढ़ी है। वहीं, 20 जुलाई को इंटरनेशनल चेस डे मनाया जाएगा। दरअसल, इसी दिन 1924 में इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की स्थापना हुई थी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


