Bihar Staff Nurse Exam Date 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। आयोग के मुताबिक, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 30 जुलाई, 31 जुलाई, 1 अगस्त और 3 अगस्त 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी, जबकि 3 अगस्त को केवल दूसरी पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड से संबंधित सूचना भी जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


