ICC Women’s ODI World Cup 2025 warm-up Schedule: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 से पहले वार्मअप मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसमें सह-मेजबान भारतीय टीम बेंगलुरु में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी आठ टीमें वार्म-अप मैचों में हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर प्रत्येक टीम को दो वार्म-अप मैच खेलने हैं। बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड वार्म-अप मैचों के लिए निर्धारित चार स्थान हैं। भारत ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ भी वार्म-अप मैचों में भाग लेंगे, जिसमें भारत ‘ए’ को एक मैच और श्रीलंका ‘ए’ को दो मैच खेलने हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


