Bihar Ration Card: राज्य के ऐसे योग्य वियक्ति जिनका राशन कार्ड अब तक नहीं बना है, उसके लिए राज्य सरकार की ओर से विशेष पहल की जा रही है. इन व्यक्तियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए सरकारी तौर पर सभी जिलों को निर्देश जारी किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी के साथ एक जरूरी समीक्षा बैठक की.
विशेष अभियान चलाने का निर्देश
बैठक के दौरान उन्होंने सभी जिलों में राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. यह आदेश इसलिए दिया गया है, ताकि कोई भी योग्य एवं वंचित व्यक्ति राशन कार्ड बनाने से दूर न रह जाए. बैठक में कैंप मोड में वैसे परिवारों की भी पहचान करने को कहा गया है, जिनके परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड में छूट गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
संदिग्ध राशन कार्डों की होगी जांच
इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अनुसूचित जाति, जनजाति, महादलित परिवार एवं महिलाएं जिनका राशन कार्ड नहीं बना है या किसी सदस्य का नाम छूट गया है, उनकी पहचान कर उनका राशन कार्ड बनाया जाएगा. इसके अलावा लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकानों की रिक्तियों को अगले एक माह में हर हाल में भरने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा जिले के सभी संदिग्ध राशन कार्डों की जांच कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है. इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: समस्तीपुर बैंक लूटकांड: 13 लोगों की गिरफ्तारी के बाद हुआ अहम खुलासा, बैंक कर्मियों…
The post बिहार में वंचितों का बनेगा राशनकार्ड, जिलों के लिए जारी हुआ यह आदेश appeared first on Prabhat Khabar.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


