पुनरीक्षण कार्य के विरोध में राजद का चक्का जाम आज

जमुई. विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से बुधवार को एक दिवसीय बिहार बंद का आह्वान किया गया है. राजद जिलाध्यक्ष डॉ त्रिवेणी यादव ने बताया कि बुधवार सुबह 8:00 बजे से जमुई जिला मुख्यालय स्थित कचहरी चौक पर राजद जिला इकाई की ओर से प्रदर्शन, चक्का जाम एवं बाजार बंद किया जायेगा. इसमें पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, पूर्व विधायक अजय प्रताप सहित राजद के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में भी राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा चक्का जाम एवं विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पुनरीक्षण कार्य के विरोध में राजद का चक्का जाम आज appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *