Gopal Khemka Murder: अशोक साव ने कराया गोपाल खेमका का मर्डर, 4 लाख में हुई थी डील

Gopal Khemka Murder: राजधानी पटना में पिछले दिनों कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने मंगलवार को पटना पुलिस मुख्यालय में प्रेस क्रॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने बताया कि इस केस की जांच पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से किया है. डीजीपी ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में बताया कि हत्या के बाद पूरे शहर के CCTV की जांच की गई है. जिससे शूटर उमेश की पहचान की गई. इसके बाद डीजीपी ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस को पटना SSP को हैंड ओवर कर दिया.

उमेश यादव ने मारी थी गोली: पटना SSP

इस पूरे केस के बारे में जानकारी देते हुए पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गोपाल खेमका की हत्या उनके पुराने साथी अशोक साव ने कराई है. अशोक साव ने हत्या करने के लिए शूटर उमेश यादव को सुपारी दिया था. एसएसपी ने बताया कि गोपाल खेमका को मारने के लिए अशोक साव ने उमेश को 4 लाख रुपये की सुपारी दी थी. शूटर की पहचान शहर में लगे CCTV कैमरों से की गई.

अशोक साव के घर से बरामद हुआ कैश

पटना एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान अशोक साव के घर से कैश बरामद हुआ है. पुलिस का कहना है कि इस पूरे केस की डिटेल जानकारी बाद में आएगी, लेकिन यह कंफर्म है कि गोपाल खेमका हत्याकांड में अशोक साव शामिल है.

The post Gopal Khemka Murder: अशोक साव ने कराया गोपाल खेमका का मर्डर, 4 लाख में हुई थी डील appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *