Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ कारोबारी, बीते दिन पटना के बिजनेसमैन हुए थे लापता

Bihar Crime: राजधानी पटना के बड़े कारोबारी की लिस्ट में शुमार गोपाल खेमका की हत्या बीते दिनों उनके घर के बाहर हो गई. इसके बाद से ही प्रदेश में सनसनी फैल गयी है. इसी बीच मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही डुमरी से सोमवार की दोपहर चायपत्ती कारोबारी आनंद राय रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए हैं. पत्नी का आरोप है कि उनका अपहरण किया गया है. जिस समय कारोबारी गायब हुए वह अपने बेटे शिवम को स्कूल से लाने के लिए निकले थे. लेकिन, स्कूल के बाहर से ही कुछ लोगों ने उन्हें खुद को यूपी पुलिस व नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताकर अगवा कर लिया, स्कूल से बाहर निकले बेटे ने जब पिता को नहीं देखा, जबकि उनकी गाड़ी स्कूल के पास ही खड़ी थी, तो वह घबरा गया. उसने गार्ड से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला.

पहले कॉल रिसीव हुआ, फिर बंद आया

बच्चे को जब पिता की जानकारी नहीं मिल सकी तो उसने अपनी मां तान्या राय को इसकी जानकारी दी. तान्या उसी स्कूल में शिक्षिका थी. उन्होंने तुरंत पति के मोबाइल पर संपर्क किया. कॉल रिसीव हुआ तो आनंद राय ने कहा कि वह कुछ लोगों के साथ हैं, बाद में बात करेंगे. इसके बाद फोन कट गया और फिर बंद हो गया. करीब आधे घंटे बाद फिर उसी नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले खुद को यूपी पुलिस का दारोगा बताया और कहा कि आनंद राय उनके पास हैं. उसने तान्या को एक फर्जी अधिकारी से भी बात कराई, जिसने 11 लाख रुपए की मांग की. 

लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी

इसके बाद परिजन घबरा गए. पीड़ित की पत्नी तान्या राय बेटे के साथ सदर थाना पहुंची, जहां उन्होंने अपहरण की लिखित शिकायत दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है. मामले की गहन छानबीन की जा रही है. कारोबारी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी है.

ALSO READ: बिहार के इस सरकारी अस्पताल में ‘रोबोटिक सर्जरी’ की सुविधा जल्द, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान

The post Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ कारोबारी, बीते दिन पटना के बिजनेसमैन हुए थे लापता appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *