एक्टर किरण कुमार को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है. 74 वर्षीय किरण ने हाल ही में अपना मेडिकल टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. रिपोर्ट आने के बाद फिलहाल उन्हें होम क्वारनटीन में रखा गया है.
10 दिन से होम क्वारटीन में हैं एक्टर
पीटीआई को दिए बयान में एक्टर ने कहा- ‘मैं ठीक था और मुझमें कोई लक्षण भी नहीं थे. 14 मई को मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल गया था. जहां Covid-19 टेस्ट जरूरी था. तो मैंने भी खुद का टेस्ट करवाया और रिजल्ट पॉजिटिव आया.. लेकिन मुझमें ना उस वक्त कोरोना के कोई लक्षण थे और ना अब हैं. ना बुखार है, ना जुकाम. मैं ठीक हूं और खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है.
‘मेडिकल टेस्ट 10 दिन पहले हुआ था और अब तक कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं. मेरा परिवार सेकेंड फ्लोर में रहता है और इस वक्त मैं तीसरे माले पर रह रहा हूं. 26 या 27 मई को मेरा दूसरा टेस्ट होगा. वैसे अभी तो मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं.’
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


