फरक्का एक्सप्रेस हादसे में बिहार के पांच लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने जताया शोक

    न्यू फरक्का एक्सप्रेस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है जिसमें से पांच मृतक बिहार के मुंगेर जिले के बताए जा रहे हैं। मृतकों में हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मांझी टोला निवासी सौगंध, दिनेश और किशनपुर मांझी टोला की रहने वाली सुनीता देवी, एक साल की बेटी और बेटा शामिल है।सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

    वहीं घायलों में भी बिहार के पांच लोग शामिल हैं। घायल हुए यात्रियों में सुमति देवी, मेंहदीपुर, मुंगेर। अनिता-मुंगेर, राकेश-सुल्तानगंज,सोनू-ताजपुर,मुंगेर। राहुल कुमार-हवेली-खड़गपुर।

    हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, मुआवजे का किया एेलान

    वहीं इस हादसे के बाद सीएम नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। बिहार सरकार ने भी मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

    इसके साथ ही केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मृतकों को मुआवजा देने की घोषणा कर दी है। रेलवे ने 5-5 लाख रुपए और यूपी सरकार 2-2 लाख रुपए मुआवजा देगी। वही घायलों को 50-50 हजार रुपए दिये जाएंगे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *