फरक्का एक्सप्रेस हादसा-बिहार के इन स्टेशनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

    मालदा मंडल के न्यू फरक्का से चलकर नई दिल्ली जा रही 14003 प न्यू फरक्का एक्सप्रेस बुधवार की सुबह रायबरेली और हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास बेपटरी हो गई। इस घटना में इंजन सहित ट्रेन की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं।

    रेलवे के अनुसार इसमें अब तक सात लोगों की मरने की पुष्टि हुई है और 40 के आसपास यात्री घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद लखनऊ, नई दिल्ली, भागलपुर मालदा, जमालपुर, पटना और पंडित दीनदयाल स्टेशनों का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अभी तक मृतक और घायल कहां के रहने वाले हैं इसकी पहचान नहीं हो पाई है।

     

    हादसे के बाद प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, बीएसएनएल नंबर 05412-254145, जबकि रेलवे का नंबर 027-73677 ये है।

    मालदा, 03512-266000, 269055, भगलपुर,  0641-2422433,2421232,         साहिबगंज 06436-222061,

    जमालपुर, 06344-243101न्यू फरक्का 7595046555 जारी किया है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *