उत्तराखंड के रहने वाले DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) कर्मचारी निशांत अग्रवाल को पाकिस्तान को सीक्रेट जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्हें सोमवार को नागपुर से मिलिट्री इंटेलिजेंस (दिल्ली) और यूपी एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है.

आरोप है कि ये कर्मचारी भारत के अति महत्वपूर्ण मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान और अमेरिका को दे रहा था. DRDO ने भारत-रूस के ज्वाइंट वेंचर के तौर पर ब्रह्मोस को डेवलप किया.
ब्रह्मोस 3700 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 290 किलोमीटर तक के ठिकानों पर अटैक कर सकती है. ब्रह्मोस कम ऊंचाई पर उड़ान भरती है इसलिए रडार की पकड़ में नहीं आती. भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मस्कवा नदी पर ब्रह्मोस का नाम रखा गया है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


