सरैयागंज टावर की घड़ी हुई दुरुस्त निगम आयुक्त को सौंपी गई चाबी

    मुजफ्फरपुर | सरैयागंज टावर की वर्षों से बंद पड़ी घड़ी की मरम्मत का कार्य पूरा करा कर मंगलवार को नगर निगम प्रशासन को सौंप दिया गया। निगम प्रशासन के आदेश पर बीते 22 अप्रैल से जस्ट मुजफ्फरपुर की टीम घड़ी की मरम्मत में जुटी थी।



    इस टीम ने ही घड़ी की मरम्मत का खर्च भी वहन किया है। मंगलवार को टावर पर कार्यक्रम आयोजित कर नगर आयुक्त संजय दूबे को इसकी चाभी सौंपी गई। मौके पर वार्ड-20 के पार्षद संजय केजरीवाल के साथ ही पंकज पटवारी और टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *