तेजस्वी यादव को खाली करना होगा सरकारी आवास

    पटना बिहार मिथिलांचल न्यूज़ :-पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव, मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, समेत राजद कोटे के छह पूर्व मंत्रियों को अब सरकारी आवास खाली करना पड़ेगा .उनसे आवंटित बंगले को खाली कराने के लिए अंतिम निष्कासन आदेश जारी कर दिया गया है.

    भवन निर्माण विभाग के सक्षम प्राधिकार ने जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक को पत्र लिखकर इन नेताओं से आवंटित बंगलो को बलपूर्वक खाली कराने का आदेश जारी किया था .अब जिला प्रशासन की ओर से तैनात दंडाधिकारी की देखरेख में आवास खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    आपको बताते चलें कि तेजस्वी प्रसाद के भाई पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने 30 जनवरी को ही सरकारी बंगला खाली कर दिया था .

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *