तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सड़क दुर्घटना के हुए शिकार ,सिर पर लगी चोट

    स्पोर्ट्स मिथिलांचल न्यूज़:- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही पहले उनकी पत्नी द्वारा उनसे मैच फिक्सिंग के आरोपों को के बाद उनकी कार सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई है .

    बताया जा रहा है कि यहां से उस वक्त हुआ जब वह देहरादून से दिल्ली वापस लौट रहे थे. सूत्रों के अनुसार उनकी कार ट्रक से टकरा जाने के कारण हादसा हुआ दुर्घटना में शमी को सर पर गंभीर चोटें आई हैं .बताया जा रहा है कि उनके सर पर तीन टांके लगाए गए हैं. हादसे के बाद फिलहाल समी देहरादून में ही आराम करेंगे.

    आपको बताते चलें कि मोहम्मद शमी पिछले कुछ दिनों से देहरादून में थे और IPL के तैयारियों में लगे हुए थे डॉक्टरों के अनुसार उनकी चोट इतनी गंभीर नहीं है और वह IPL से पहले स्वस्थ हो जाएंगे.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *