शामी पर मैच फिक्सिंग के आरोप खारिज, बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मे वापसी

    दिल्ली मिथिलांचल न्यूज़ :-भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी को बीसीसीआई से बड़ी राहत मिली है बीसीसीआई ने बुधवार को शामी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मे वापसी कराते हुए बी ग्रेड में शामिल है.

    बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) मैं सामी पर लगे सभी मैच फिक्सिंग के आरोप को खारिज कर दिया है.

    बता दें कि बीसीसीआई ने उन पर लगे फिक्सिंग के आरोपों का जांच कराई थी और जांच कमेटी ने ये जानकारी दी है कि उन पर लगे फिक्सिंग के आरोप सही नहीं हैं.

    आरोपों को गलत साबित होने के साथ ही सामी IPL के अगले सत्र में अपने फ्रेंचाईजी दिल्ली के लिए खेलने के लिए स्वतंत्र हैं .और आईपीएल के सीजन में शामिल हो सकेंगे.

    मोहम्मद शामी कुछ दिन पहले से ही IPL के अगले सत्र के लिए दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *