बैंक मैनेजर बनकर खाते से निकाले 39 हजार

    राजनगर | राजनगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गंगद्वार गांव के निवासी व्यवसायी किशोर कुमार भगत शातिर फोन कॉल गिरोह की बातों पर विश्वास कर अपने खाते के 39 हजार रुपए गवां बैठे। मामला मंगलवार का बताया जाता है।



    किशोर कुमार भगत के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह पंजाब नेशनल बैंक का ब्रांच मैनेजर है। आपका बचत खाता आधार से जुड़ा हुआ नहीं है। कॉल करने वाले ने किशोर कुमार भगत को झांसा देते हुए एटीएम का पिन नंबर जान लिया। पिन नंबर बताने के चंद मिनटों के बाद किशोर के मोबाइल पर खाते से चार बार में कुल 39 हजार निकासी हो जाने संबंधी चार एसएमएस आए। तब जाकर उन्हें शातिर गिरोह का शिकार हो जाने का आभास हुआ।

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *